ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। शुक्र और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। गुरु,चंद्रमा,केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में विराजमान हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्य और मंगल स्वग्रही हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम है लेकिन सूर्य और मंगल के स्वग्रही होने के कारण सकारात्मकता बढ़ेगी। संक्रमण अभी वैसे ही चलेगा लेकिन पहले से ग्रहों की स्थिति थोड़ा बेहतर है। बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि शनि और गुरु
दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-इस राशि के जातकों की उर्जा की स्थिति बहुत अच्छी होती है। मंगल के स्वग्रही होने के कारण आपकी शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। सूर्य के पंचम भाव में होने के कारण आपकी बौद्धिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। शारीरिक, प्रेम और चंद्रमा के नवम भाव में जाने के कारण परेशानियों से आप उबर गए हैं। सारी स्थिति बहुत अच्छी है। किसी तरह के जोखिम की कोई बात नहीं है। ओम नम: शिवाय का जाप करना अच्छा होगा।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments